Wednesday, August 5, 2020

जयश्रीराम

इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता - आइये खुद को राम बना लें । 
राम - 
जो जीते हैं अपने गुरु के लिए, अपने भाई के लिए, अपने पिता के लिए , अपने भार्या के लिए, अपने समाज के लिए । 
🚩
#जयसियाराम
#JaiSiyaRam

राम - 
जो शबरी के जुठे बेर खाते हैं । 
जो निषादराज, और सुग्रीव में मित्र ढूंढते हैं । 
🚩
#जयसियाराम
#JaiSiyaRam

राम - 
जो किष्किन्धा और लंका जैसे बड़े राज्य को जीतकर उन्हें उनके उत्तराधिकारियों को सौप देते हैं ।  
🚩
#जयसियाराम
#JaiSiyaRam

हम में इतनी हिम्मत हो सके कि हम मर्यादा पुरूषोत्तम होने की तैयारी कर सकें। 
हम में इतनी हिम्मत हो सके कि हम कहना बन्द कर सकें कि वो तो भगवान थे, वो कर सकते हैं; हम तो मानव हैं - हम छल, कपट, झूठ, प्रपंच, लोभ, मोह करते रहेंगे ।
 
🚩
#जयश्रीराम 
#JaiShreeRam

Saturday, August 1, 2020

The movie "Shakuntala Devi"

Watched the movie #Shakuntla Devi. 
This is more about mother, relationship than mathematics. 
Nice story. Not bored at any moment. 

Thursday, July 30, 2020

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (New National Education Policy 2020 )

Feeling hopeful of change in education system by introduction of नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ( New National Education Policy 2020 ) 
A lot of good thing has been introduced and idealized. 👍 


📌 Learning in mother-tongue/ local language -- at least up to class 5th. Personally I felt this is a very good step. Due to English medium teaching, students just get lost in translation. They struggle more with English than Science in the subject of science, they struggle more with English than Social science in the subject of Social science. 
And then proposal of teaching Science/Math in bilingual way after 6th. 
I know various people in my personal space who were Hindi medium students and are doing better in their field.
And various successful people can be found in society - IPS Gupteshwar Pandey sir, H.C. Verma sir, Manoj Bajpayee, Rajpal Yadav (sources - google).
Personally I feel that parents & society has to come over this stigma of English and help to implement this in their nearby school (especially in tier-II and below cities where students have no home or society based environment of English speaking )  
But at the same time, the strict implementation may create problem in cosmopolitan cultured society where diverse group of people are living.Dr. Sankrant Sanu should be listened 

📌 curriculum structure of 5 +3 + 3 + 4 years (starting from pre-primary stage of 3 years) from current structure of  10+2+3 years. 
📌 No hard separation between curricular / co-curricular /extra curricular (students can take math with music as subject )... hope this will help to weaken the stigma of science & math 
📌Inclusion of local level internship  for  vocational learning - Internship with local gardener, carpenter, artisans ... - some of the organization like  SECMOL, Navonmesh Prasar Foundation have already integrated skill based learning with main stream education.  Hope this will also help to remove the social stigma of certain work as a low level. Hope this will create sensation about importance of labour (श्रम)  and hence will develop a generation which understand that paying a penny on flour means paying for all the labour & money involved in ploughing field, seeding, weeding, plantation, harvesting, husking, storing grains, transportation, processing of making flour, packaging etc. 
📌Digital learning, ICT enabled learning, coding from grade 6th onwards.  
📌Board exams can be made easier, it may be changed to semester/modular based.
📌Assessment card will also include self assessment & peer assessment ... woow ... 🤗 Feeling fancy 
📌Also discussed about imparting traditional Indian values, basic human values, teaching empathy, honesty, tolerance, plagiarism.... But personally I felt that still it is not on priority of same level in the policy as other things...... let us see how coming education framework incorporate these basic and must have quality. Some organisation like #JeevanVidya is already doing commendable work on human values in higher technical education. #HappinessCurriculum of Delhi is also doing better in school education. Apart from school education. 
📌 Multiple exit system in higher education is really gonna great move. Now students can switch their courses in between with better understanding and have no loss of year. If one wants to go to music after two years of engineering , he will receive diploma in engineering and can quit. It will give strength to students to try their passion. Sant Longowal Institute of Engineering and Technology is already providing this facility. Flexible course structure and transferable credit system will also be a good move. 

And in the last the legendary one, मानव संसाधन विकास मंत्रालय  is now Human will be no more "resources", human will be just human; much above the resources ... 
उम्मीद है कि हम 12-15 साल  की शिक्षा के बाद मशीन के लिए मानव तैयार करना या मशीनी मानव तैयार करना बन्द कर पाएँगे । 
A lot of good hope... 😍 
Good luck to all 👍 

कुछ प्रश्न (डर) भी हैं - पढ़ाई काफ़ी मंहगी ना हो जाए ! , मौजूदा सरकारी व्यवस्था को ठीक करने के बजाए ख़राब बोलकर बंद ना कर दिया जाए ! , क्या ये नयी पालिसी कोचिंग / ट्यूशन की संस्कृति को मद्धम भी कर पायेगी ? क्या जीडीपी का 6 प्रतिशत का खर्च अगले बजट में मिल जाएगा ?

बस एक अंतिम उम्मीद है की ये सिर्फ  पालिसी ना रह जाए और जमीन पर इसी आदर्श-वादिता के साथ लागू किया जा सके | 

If you are interested to read, can read interesting summary here  
Better read original Policy [ Hindi ] | [ English ]

Monday, July 6, 2020

Happy Shrawan

श्रावण माह - "शिव" होने का माह - संहारक खुद की बुराइयों का ।
"स्वयम्भू " होने का माह - अपने "विचार" अपने हो जाएं ; विचार जो परतन्त्रता में है - पड़ोसी के , TV के, मीडिया के, advertisment के ।
विष पीने का माह - विष जो मेरे भीतर है - मेरे क्रोध का, अंहकार का , लोभ का, ईर्ष्या और द्वेष का ।

#HappyShrawan

Saturday, December 21, 2019

शिक्षा और स्वामी विवेकानंद

 



विवेकानंद जी के शब्दों में - 
"किसी व्यक्ति विशेष के सीखने की कोई सीमा नही है, पर हम यह नहीं कह सकते कि वह कितने समय में सीखेंगे या कितना सीखेंगे ।"
परन्तु आज हर सीखाने वाला (शिक्षक, माता-पिता ) यह तय करके सीखाता है कि इसे यह अमुक घंटे या दिनों में सीख जाना चाहिए । और जब सीखने वाला नही कर पाता है तो गधा और नालायक जैसे तमगे के साथ कार्यक्रम बन्द । मारने - पीटने तक का उपक्रम भी कर लेते हैं । और फिर इस पूरे व्यवस्था में सीखने और सीखाने वाला दोनों ही हताश, परेशान और निराश । बड़े स्तर पर भी देखें तो आज के पूरी शिक्षा व्यवस्था में भी सीखने वाले को तय करने का कहीं जगह नही है , सब पहले से तय है कि यह कोर्स 6 महीने का है और वह 2 साल का ।



कुछ और उद्धरण --- 

मेरी निजी राय में "जीवन-संग्राम" को "जीवन-यात्रा" से बदलकर पढ़ा जाना चाहिए। 


माता-पिता को  स्वामी विवेकानंद की सलाह  - बच्चों के साथ सकरात्मक विचार और व्यवहार |

  
शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य - "मनुष्य" निर्माण ही हो ।


शारीरिक दंड पर स्वामी विवेकानंद के विचार 


शिक्षक को स्वामी विवेकानंद की राय 






#सोचना_तो_पड़ेगा  
#शिक्षा 
#स्वामी_विवेकानंद

Friday, November 15, 2019

वशिष्ठ नारायण सिंह

#JustAThought 
वशिष्ठ नारायण सिंह  जी को भावपूर्ण श्रध्दांजलि  !
🌸🌸

सोशल मीडिया पर वायरल होती #वशिष्ठ बाबू की मौत की सुर्खियाँ अनायास ही स्टीफन हॉकिंग की याद दिला दी , wheel chair पर बैठा लुंज -पुंज मरनासन्न अंग्रेज | यूँ तो मैं व्यक्तिगत तौर पर "ऐसा हुआ होता तो .... " वाली theory पर भरोसा तो नहीं करता हूँ , सो मैं कोई कल्यना नही करता की यदि अपने #वशिष्ठ बाबू इंग्लैण्ड में पैदा हुए होते तो उनकी हालत ऐसी होती .. वैसी होती | पर क्या वास्तव में हम इतने संवेदनहीन हैं : ( हम तो western कल्चर को गरियाते हैं की उसने हमें ये कचरा दिया वो कचरा दिया (वैसे ये भी हमें ध्यान रहना चाहिए की हमने लिया ) - पर उस तथा-कथित कीचड़ वाली संस्कृति में कमल-रूपी विचार कहाँ से से खिल गया की हमें इस स्टीफन हॉकिंग को बचाना है | मैं माफ़ी चाहूँगा पूरब /पश्चिम के कट्टर समर्थकों से यदि आपकी भावना को आहत किया हूँ | 

मैं ना तो western कल्चर का अंधभक्त हूँ ना ही अपने महान भारतीय संस्कृति का विरोधी | मैं तो समर्थक हूँ जहाँ जो अच्छा है , रख लिया जाये ; अच्छा से मतलब जो मानवीय हो | मैं नब्बे के दशक में बिहार में पला - बढ़ा बिहारी हूँ , मुझे अच्छे से याद आ रही है की कितनी भी कम तो पांच या छ: बार (अलग - अलग सालों में अलग -अलग समय पर) अखबार के पहले पन्ने के नीचे वाले हिस्से या पीछे वाले पन्ने पर #वशिष्ठ बाबू के इलाज और हालत को लेकर सरकारी उदासीनता की खबरें मैंने पढ़ी है | नही पता कितनी सच्चाई है या सिर्फ अफवाह ही ; मैंने तो अपने बचपने में यह भी सुना था की -- 
" अमेरिका ने जान-बुझ कर इन्हें पगला दिया है | क्यूंकि इन्होने वहां रुकने से इंकार कर दिया था | " 
आज जब हम फिर से सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं , क्या हमें खुद पर भी सवाल नहीं करना चाहिए ? क्या हमारी खुद की उदासीनता भी उतनी ही दोषी नही है ? इन सब का समाधान यही है की हमें बात करना 🗣 शुरू करना होगा - लोगों से और लोगों के बारे में ही 👥 | हमें शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी | अपने बच्चों को अपने भाई के बारे में , अपने चाचा के बारे में , अपनी बुआ के बारे में बताना शुरू करना होगा , वो बेहतर अधिकारी होंगे , वो बेहतर किसान होंगे , वो बेहतर होंगे किसी और विधा में | हम आज उदासीन हैं अपने ही परिवार के प्रति , अपने ही समाज के प्रति फिर हम कैसे अपेक्षा रखते हैं की एक संस्था (सरकार - हमारी ही चुनी हुई एक संस्था है , हमारी ही प्रतिबम्ब है ) याद रख ले जाए |

यदि हमने अब भी स्वयं को नहीं चेताया - तो फिर किन्ही के उपेक्षित मौत पर फिर से हम भी चिल्लायेंगे , सरकार भी चिलाएगी और चिल्लम-चिल्ली चलते रहेगा | 


#सोचना तो पड़ेगा  
#बदलना तो स्वयं को ही पड़ेगा

Sunday, September 8, 2019

हैदराबाद की गणेशोत्सव

संस्कृति के कथानकों और कथाओं को जीवंत करते ये कलाकार और उनकी भाव भंगिमाएं , ढोलको की high pitched थाप और मृदंग की गूंज सारे शरीर में एक अजीब सी सकरात्मक आवेश (charge) और ऊर्जा की कम्पन पैदा करती है, पर इसके साथ भौंडे और अश्लील नृत्य / थिरकन मन को उद्वेलित भी करती है । 





क्यों कला और संस्कृति के किसी विधा को अश्लीलता और उच्छृंखलता के सहारे की जरूरत पड़ रही है? या फिर हमने इस अश्लीलता और उच्छृंखलता को अपनी जरूरत बना ली है ? और क्या, कला को भला किसी के सहारे की क्या जरूरत आन पड़ी ! 





आज उत्तर भारत के त्योहारों में भी यही हावी है - पूजा पण्डालों और विसर्जनों में बॉलीवुड के नंबर- सॉन्ग्स ही पहली और अंतिम पसंद रह गई है। 

खैर छोड़िए - जब तक मन उन ढोलकों के थाप , दुर्गा, काली और शिव के ताण्डव - नृत्य में खोया था , मन शांत था । एक प्रश्न जरूर था कि मेरे भीतर की बुराइयों के विनाश के लिए दुर्गा और काली कब आएगी । कहीं दूर से अभी भी आ रही है वो थाप । विशाल है अपना यह देश, विशाल है अपनी संस्कृति । 

   


#Ganeshotsav #Hyderabad #Culture #उत्सव #त्यौहार #Celebration #AmazingIndia